Popular posts

Basic Terms of English - अंग्रेजी की मूलभूत जानकारियां

Lesson - 1.  

Basic Terms of English - अंग्रेजी की मूलभूत जानकारियां। 

इस अध्याय में आपको अंग्रेजी भाषा में प्रयुक्त विभिन्न Terms की जानकारी संक्षिप्त रूप में दी जा रही है. जिसको ध्यान से समझाना बहुत ही आवश्यक है।  अंग्रेजी भाषा को सीखने से पहले उसकी कुछ मूलभूत इकाइयों की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है. इसलिए नीचे दी गई सामान्य जानकारियों को धयन पूर्वक पढे और उन्हें अच्छे से याद रखे. 

(1. ) Alphabet : अंग्रेजी वर्णमाला 

                            अंग्रेजी भाषा के अल्फाबेट (Alphabet ) में 26 Letters (अक्षर ) होते हैं जिन्हें Capital Letters एवं Small Letters में लिखा जाता हैं। इन दोनों ही प्रकार के अक्षरों का उच्चारण एक सामान ही रहता है लेकिन इन दोनों ही प्रकार के लेटर्स का लिखने का तरिया  या बनाबट अलग - अलग होती है. Capital लेटर्स का कहा प्रयोग किया जायेगा और Small लेटर्स का प्रयोग कहा किया जायेगा इसकी जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है।  
Capital Letters 
                            A B C D E F G  H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Small Letters 
                           a b c d e f g h i j k l m n o p q r s t u v w x y z

(2.) Word : शब्द 

                      Letters को आपस में मिलाकर लिखने से उनका कोई अर्थ निकालता है तो उसे Word (शब्द ) कहते है। जैसे - apple , cat , mango etc. 

(3.) Sentence : वाक्य 

                           जब दो या दो से अधिक Words को मिलाकर लिखने से कोई अर्थ निकलता है , तो ऐसे Words के समूह को Sentence या वाक्य कहा जाता है। जैसे - I learn English . ( मै अंग्रेजी सीखता हूँ। ) Sentence दो भागों में से मिलकर बना होता है (i ) Subject और (ii ) Predicate 
(i ) Subject - कार्य को करने वाला Subject (कर्ता ) होता है। 
(ii ) Predicate - कर्ता (सब्जेक्ट) के द्वारा जो कार्य किया जाता है उसे Predicate कहते है। 

Types of Sentence ( वाक्यो के प्रकार )
Sentence मुख्या रूप से चार प्रकार के होते है :
1. Simple Sentence, 2. Compound Sentence , 3. Complex Sentence and 4. Mixed Sentence 

   


No comments:

Post a Comment