Popular posts

Articles - A, An and The

Articles

'A', 'An', 'The' को आर्टिकल्स ( Articles ) कहते है।  A /An को Indefinite (अनिश्चित ) और 'The ' को Definite (निश्चित ) Articles कहते है। 

'A '/'An ' - Indefinite Article  - A और An को कहाँ प्रयोग किया जाता है। 

नियम - 1. A /An का प्रयोग अनिश्चित (Indefinite ) Singular Noun (एक वचन संज्ञा ) से पूर्व किया जाता है। जैसे - 
(i ) - मेरे पास पर्स है।  I have a purse .  (Note - इस वाक्य में किसी भी पर्स की बात हो रही है )
(ii ) - वह गाना गाता है।  He sing a song . (Note - इस वाक्य में किसी भी एक गाने की बात हो रही है। )
(iii )- यह एक छाता हैं।  This is an umbrella . ( Note - वाक्य में कोई निश्चित छाता नहीँ है। )

नियम - 2. जिन शब्दो से पूर्व A /An का  प्रयोग करना है , यदि उस शब्द के उच्चारण की प्रथम  ध्वनि स्वर हैं तो An का प्रयोग किया जायेगा लेकिन यदि स्वर नही हैं तो A का प्रयोग किया जायेगा। 
जैसे - An umbrella                 अम्ब्रेला 
         A Union                       यूनियन 
        An honest                     ऑनेस्ट 
नियम - 3. अंग्रेजी भाषा में A , E , I , O , U  को स्वर ( Vowels ) माना गया है। यदि कोई शब्द इस Vowels से शुरू होता है लेकिन उस शब्द के उच्चारण की ध्वनि हिंदी भाषा के व्यंजन से शुरू होती है तो A का प्रयोग होगा। और यदि शब्द की प्रथम ध्वनि हिंदी वर्णमाला के स्वर से शुरू होती है तो An का प्रयोग किया जायेगा। 
जैसे - A house,                                      An hour,                                             A unity

नियम - 4. अंग्रेजी भाषा में एक अक्षर , कई प्रकार की ध्वनि के लिए प्रयोग होता है जिन अक्षरों को स्वर (A , E , I , O , U) माना गया है। उनका प्रयोग बहुत बार व्यंजनों की तरह होता है और बहुत  से व्यंजन स्वर का कार्य करते है लेकिन यही उच्चारण की प्रथम ध्वनि स्वर हो तो An का प्रयोग होगा। 
जैसे - He is an MLA.                         एम एल ए 
         I have an x-ray machine.          एक्स रे 

No comments:

Post a Comment